कर्नाटक के शिवमोगा जिले में बजरंग दल के कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या
(India) कर्नाटक के शिवमोगा जिले में 26 साल के एक बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की चाकू मारकर पर हत्या कर दी गई। यह घटना रविवार रात करीब 9 बजे की है। मारे गए युवक की पहचान 26 साल के हर्षा के तौर पर हुई है। वारदात के बाद के बाद शिवमोगा में तनाव बढ़ गया है। शहर के सीगेहट्टी इलाके में उपद्रवियों ने कई वाहनों में आग लगा दी। बढ़ते हंगामे के मद्देनजर शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। शिवमोगा में दो दिन के लिए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।