तीसरे चरण का चुनाव खत्म होने के बाद अब चौथे चरण की शुरुआत हो चुकी है. इस चरण में कई ऐसी सीटें हैं जहां सभी की नजरें टिकी हैं. चौथे चरण में अयोध्या समेत अवध की कुछ सीटें बेहद अहम मानी जा रहीं है, जहां से कई दिग्गज मैदान में है. चौथे चरण में 9 जिलों की 60 सीटों पर 23 फरवरी को मतदान होना है. ये 9 जिले पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर और बांदा है. हालांकि एक दिन पहले ही तीसरे चरण का चुनाव संपन्न हुआ है और चौथे चरण का मतदान की तारीख 23 फरवरी है. ऐसे में आज ही चौथे चरण के लिए चुनावी प्रचार का शोर भी थम जाएगा.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।