घोटाले के सबसे बड़े मामले आरसी 47ए/96 में आज वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद समेत 38 अभियुक्तों की सजा के बिन्दु पर सुनवाई होगी। रांची स्थित सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसके शशि की अदालत में सजा के बिन्दु पर सुनवाई होगी। सुनवाई के लिए दोपहर 12 बजे का समय निर्धारित किया गया है। इसे लेकर अदालत ने वर्चुअल माध्यम से सुनवाई के लिए जेल प्रशासन को पत्र भेजा है। रांची के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ अवैध निकासी मामले में अदालत ने 15 फरवरी को लालू प्रसाद समेत 75 आरोपियों को दोषी करार दिया था, इसमें से 38 को छोड़ कर अन्य को पहले ही सजा सुना दी गयी थी। लालू प्रसाद (Lalu Yadav in Fodder Scam) और एक अन्य आरोपी डॉक्टर कृष्ण मोहन प्रसाद अभी रिम्स में भर्ती है, जबकि 36 अभियुक्त बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में है। लालू प्रसाद और डॉ0 कृष्ण मोहन प्रसाद के लिए रिम्स से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की व्यवस्था की जाएगी,
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।