यूट्यूब ने संसद टीवी के ऑफिशियल अकाउंट को बंद कर दिया
(India) यूट्यूब पर संसद टीवी के चैनल को ओपन किया जाता है, तब इस पर 'यूट्यूब के कम्‍युनिटी गाइडलाइंस के उल्‍लंघन के लिए इस अकाउंट को बंद कर दिया गया है' का मैसेज आ रहा है। अब संसद टेलीविजन के जॉइंट सेक्रेटरी पुनीत कुमार ने एक स्टेटमेंट जारी करके बताया कि हैकर्स ने चैनल को हैक करके यूट्यब की गाइडलाइन तोड़ दी। संसद टेलीविजन के जॉइंट सेक्रेटरी पुनीत कुमार ने बताया कि संसद टीवी के चैनल पर 15 फरवरी 2022 की देर रात 01:00 बजे एक अनऑथराइज्ड एक्टिविटी (लाइव स्ट्रीमिंग) की गई। हैकर्स ने चैनल का नाम बदलकर Ethereum कर दिया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।