केंद्र सरकार ने खालिस्तानी संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है.... सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 'पंजाब पॉलिटिक्स टीवी' के ऐप्स, वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक करने का आदेश दिया गया है...... आइबी मंत्रालय का कहना है कि विदेशी आधारित 'पंजाब पॉलिटिक्स टीवी' के ऐप्स, वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउट्ंस का सिख फॉर जस्टिस के साथ घनिष्ठ संबंध है..... सरकार को खुफिया इनपुट के आधार पर पता चला कि यह चैनल पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान शांति व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए ऑनलाइन मीडिया का उपयोग करने का प्रयास कर रहा था.... इसलिए, मंत्रालय ने आईटी नियमों के तहत आपातकाल शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए 18 फरवरी को 'पंजाब पॉलिटिक्स टीवी' के डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म को ब्लॉक करने का फैसला लिया था....
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।