भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनके हालिया भाषण की याद दिलाई, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा कभी भी तमिलनाडु पर शासन नहीं कर सकती है। भगवा पार्टी ने उम्मीद जताई कि निकाय के परिणाम उनकी (राहुल गांधी) धारणाओं को दूर कर देंगे। आपको बता दें कि भाजपा ने 230 नगर पंचायत वार्ड, 56 नगर पालिका वार्ड और 22 निगम वार्ड जीते हैं। इनमें ग्रेटर चेन्नई निगम के एक वार्ड भी शामिल हैं। इसके साथ ही भाजपा डीएमके और अन्नाद्रमुक के बाद तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने दावा किया है कि 20 से अधिक वार्डों में भाजपा DMK के बाद दूसरे स्थान पर रही है। हालांकि, द्रमुक की सहयोगी के रूप में कांग्रेस का सीट शेयर अधिक है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।