एनसीपी नेता नवाब मलिक को ईडी  ने किया गिरफ्तार,नवाब मलिक बोले- ना डरेंगे ना झुकेंगे
(India)

महाराष्ट्र सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता नवाब मलिक को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है.... सूत्रों के मुताबिक, उन्हें अंडरवर्ल्ड से रिश्तों के आरोप में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है..... उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर ने लिया था... प्रवर्तन निदेशालय की टीम सुबह 7.45 बजे उन्हें पूछताछ के लिए मुंबई स्थित दफ्तर लेकर पहुंची थी... नवाब मलिक को जब ईडी पूछताछ के लिए घर से दफ्तर ले जा रही थी तब उनकी बॉडी लैंग्वेज अचीवर वाली थी। इसके बाद जब उन्हें गिरफ्तारी के बाद मलिक को ईडी दफ्तर के बाहर लाया गया तो उन्होंने बाहर निकलते हुए हाथ उठाकर मुक्का बांधा और जोरदार पंच के साथ हवा में लहराया। घर के गेट से गाड़ी तक उन्होंने चेहरे पर बड़ी मुस्कान बनाए रखी। इस दौरान मलिक मीडिया की तरफ हाथ उठाकर लहराते भी रहे

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।