रूस ने यूक्रेन पर किया हमला, यूक्रेन की राजधानी कीव में कई जगहों पर बम धमाके
(India) यूक्रेन की राजधानी कीव में लोगों में इस कदर खौफ है कि बड़ी तादाद में लोग वहां से भाग रहे हैं। कीव की सड़कों पर लंबा जाम दिखाई दे रहा है। न्यूज़ एजेंसी ने दुआ करते लोगों की यह तस्‍वीर अपने नेटवर्क पर दिखाई। रूस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने नाटो को धमकी दी है कि अगर यूक्रेन का साथ दिया तो नतीजे भुगतने होंगे। हालांकि, पुतिन ने साफ कर दिया है कि उनका यूक्रेन पर कब्जा करने का इरादा नहीं है। रूसी राष्ट्रपति का कहना है कि यूक्रेनी सेना हथियार डाले और वापस जाए।

यूक्रेन से भारतीयों को लाने के लिए गई एयर इंडिया की फ्लाइट वापस लौट आई है। फ्लाइट को नोटिस टू एयर मिशन यानी NOTAM भेजा गया था यानी फ्लाइट के दौरान खतरे की आशंका जाहिर की गई थी। यूक्रेन की राजधानी कीव में कई जगहों पर बम धमाके, यूक्रेन में मार्शल लॉ लागू यानी वहां की कानून-व्यवस्था अब सेना ने अपने हाथ में ले ली है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।