जो बाइडेन का यूक्रेन में रूसी सेना के साथ लड़ने से इनकार,बोले- रूस को पहुंचाएंगे सबसे बड़ी आर्थिक चोट
(India)

रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को कहा कि रूस को इसकी गंभीर कीमत चुकानी होगी. रूस का हर दावा झूठा है. बाइडेन ने कहा कि हम रूस के चार बड़े बैंकों पर प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं. साथ ही कहा कि रूस अब अमेरिका से और ज्यादा पैसे नहीं कमा पाएगा. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हमलावर हैं, पुतिन ने इस युद्ध को चुना और अब वो और उनका देश परिणाम भुगतेंगे, हम G-7 देश मिलकर रूस को जवाब देंगे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से की बात की. पीएमओ ने बताया कि राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के संबंध में हाल के घटनाक्रम के बारे में प्रधानमंत्री मोदी को जानकारी दी. साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने लंबे समय से दृढ़ विश्वास को दोहराया कि रूस और नाटो समूह के बीच मतभेदों को केवल बातचीत के माध्यम से ही सुलझाया जा सकता है. प्रधानमंत्री ने हिंसा को तत्काल समाप्त करने की अपील की और राजनयिक वार्ता और वार्ता के रास्ते पर लौटने के लिए सभी पक्षों से ठोस प्रयास करने का आह्वान किया

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।