(India)
यूक्रेन पर रूस के हमले के तीसरे दिन वहां फंसे भारतीय छात्रों को घर वापसी की उम्मीद जागी है। मुंबई से एअर इंडिया का विमान AI-1943 भारतीयों को निकालने के लिए रोमानिया के बुखारेस्ट पहुंच गया है। पोलैंड में भारतीय राजदूत नगमा मल्लिक ने कहा कि दूतावास ने तीन टीमों का गठन किया है। ये टीमें भारतीयों को पश्चिमी यूक्रेन से बाहर निकलने में सहायता करेंगी। सभी फंसे हुए भारतीयों के लिए पोलैंड ले जाया जाएगा, वहां से भारत भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।