UK में होने वाली कोबरा वॉरियर्स एक्सरसाइज में शामिल नहीं होगी वायुसेना, रूस-यूक्रेन वॉर के बाद भारत का फैसला
(India) रूस और यूक्रेन में जारी खूनी जंग के बीच भारत ने ब्रिटेन में कोबरा वॉरियर्स एक्सरसाइज में शामिल नहीं होने का फैसला किया है. यूके में होने वाली कोबरा वॉरियर्स एक्सरसाइज में भारतीय वायुसेना (IAF) हिस्सा नहीं लेगी. रूस और यूक्रेन में जंग (Russia Ukraine War) के बीच दुनियाभर में बने तनाव के माहौल के बाद भारत सरकार ने ये फैसला लिया है. स्वदेशी फाइटर जेट, एलसीए तेजस पहली बार देश से बाहर किसी इंटरनेशनल मिलिट्री एक्सरसाइज कोबरा वॉरियर एक्सरसाइज में हिस्सा लेने जा रहा था.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।