हेल्थ वेबिनार में पीएम का संबोधन,कहा-'वन इंडिया, वन हेल्थ' से पूरे देश में मिलेंगी एक जैसी स्वास्थ्य सेवाएं
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हेल्थकेयर सेक्टर को लेकर आयोजित पोस्ट बजट बेविनार में संबोधित किया..... उन्होंने कहा कि ये बजट बीते 7 साल से हेल्थकेयर सिस्टम को रिफॉर्म और ट्रांसफॉर्म करने के हमारे प्रयासों को विस्तार देता है..... हमने अपने हेल्थकेयर सिस्टम में एक समग्र दृष्टिकोण को अपनाया है..... आज हमारा फोकस हेल्थ तो है ही, कल्याण पर भी उतना ही अधिक ध्यान केंद्रित है.... इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने तीन बिंदुओं में अपना लक्ष्य बताया..... पीएम मोदी ने कहा कि जब हम हेल्थ सेक्टर में समग्रता की बात करते हैं, तो इसमें तीन फैक्टर्स का समावेश कर रहे हैं..... पहला, आधुनिक चिकित्सा विज्ञान से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और ह्यूमेन रिसोर्स का विस्तार..... दूसरा, आयुष जैसी पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति में अनुसंधान को प्रोत्साहन करना और तीसरा आधुनिक और भविष्य की तकनीक के माध्यम से देश के हर व्यक्ति, हर हिस्से तक बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सेवा सुविधाएं पहुंचाना। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे हेल्थ सर्विस की डिमांड बढ़ रही है, उसके अनुसार ही हम स्किल्ड हेल्थ प्रोफेशनल्स तैयार करने का भी प्रयास कर रहे हैं

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।