रूस- यूक्रेन युद्ध में 16 बच्चों समेत 352 लोगों की मौत
(India) रूस- यूक्रेन का युद्ध छठे दिन भी जारी है। यूक्रेन के डिप्लोमैट ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में बताया कि अब तक रूसी हमले में 16 बच्चों समेत 352 यूक्रेनी लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं गोलाबारी अभी भी जारी है, इस वजह से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
वहीं, सैटेलाइट तस्वीरों में यह खुलासा हुआ है कि यूक्रेन की राजधानी कीव के उत्तर में 64 किलोमीटर लंबा रूसी सैन्य काफिला तैनात है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने बताया कि बीते पांच दिनों में रूस ने यूक्रेन पर 56 रॉकेट और 113 क्रूज मिसाइलें दागी हैं। रूस की हिंसक कार्रवाई के बीच दोनों देश तनाव कम करने के लिए डिप्लोमैटिक कोशिशें भी कर रहे हैं। बीती रात दोनों देशों ने बेलारूस-यूक्रेन बॉर्डर पर 6 घंटे बातचीत की, लेकिन यह बेनतीजा रही।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।