यूक्रेन- रूस के बीच युद्ध में लगातार वह फसें भारतीयों को लाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। इसी बीच भारतीयों की वतन वापसी के लिए चलाए गए अभियान Operation Ganga तहत भारतीयों को लाया जा रहे है।
वही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु हथियारों को तैयार रखने तक का आदेश दे दिया है। यूक्रेन से बड़ी संख्या में भारतीय छात्र और लोग फंसे हुए हैं।
इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हुई हाई लेवल मीटिंग में फैसला किया गया है कि भारतीयों की वतन वापसी के लिए 4 केंद्रीय मंत्री यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जाएंगे और भारतीय छात्रों की निकासी के लिए समन्वय करेंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, हरदीप सिंह पुरी, जनरल वीके सिंह और किरेन रिजिजू यूक्रेन के पड़ोसी देश जाएंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।