ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुखारेस्ट एयरपोर्ट पर भारतीय छात्रों के साथ की बातचीत
(India) वायुसेना के दो ट्रांसपोर्ट विमान C-17 ने बुधवार सुबह हिंडन एयरबेस से उड़ान भरी। वायु सेना का एक विमान, टैंट, कंबल और अन्य मानवीय सहायता सामग्री लेकर हिंडन एयरबेस से रवाना हुआ। पहली उड़ान में ही 400 से ज्यादा भारतीय छात्रों को यह विमान एयरलिफ्ट करके बुधवार शाम तक भारत ला सकता है। इस बीच भारतीयों को लेकर एक और फ्लाइट दिल्ली पहुंची है। ऑपरेशन गंगा की निगरानी के लिए रोमानिया के बुखारेस्ट पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‌वहां इंतजार कर रहे भारतीयों से बात की। वे रोमानिया और मोलडोवा के राजदूत से भी मिले। सिंधिया ने बताया कि मोलडोवा की बॉर्डर भी भारतीयों के लिए खोल दी गई है। वहां पहुंचने वाले भारतीयों के ठहरने का भी इंतजाम कर दिया गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।