यूक्रेन से वतन लौटे मेडिकल छात्रों को केंद्र सरकार ने दी राहत,एफएमजीएल रेगुलेशन एक्ट में किया बदलाव
(India)

रूस के यूक्रेन पर हमले जारी है. युद्ध के 10वें दिन यू्क्रेन में हालात ये हैं कि यहां कई शहर खंडहर में तब्दील हो चुके हैं. हालात काफी खराब हैं. जी-7 देशों का दावा है कि रूस ने यूक्रेन पर क्लस्टर बम बरसाए हैं, जो कि युद्ध अपराध है। कीव कूच कर रही रूस की सेना अपने रास्ते में आने वाली हर रुकावट का जवाब हवाई हमलों से दे रही है. तोप का मुंह हर उस शहर की ओर रखा गया है जहां से रूस की सेना पर गोलीबारी हो रही है. बता दें कि जंग के बीच आज तीसरे दौर की वार्ता भी हो सकती है. उधर, यूक्रेन में राष्ट्रपति भवन के सामने रॉकेट से हमला किया गया. वहीं रूसी सेना ने ओडेसा में एक पुल को भी उड़ा दिया है। यूक्रेन के विद्रोही क्षेत्र दोनेत्स्क में रूसी सैनिकों ने शनिवार को बड़ा हमला कर दिया. जानकारी के मुताबिक पूर्वी यूक्रेन पर ड्रोन से हमला किया गया है। ये हमला आइदर बटालियन की पोस्ट पर किया गया है. बता दें कि ड्रोन हमले में आइदर बटालियन पोस्ट तबाह हो गई है। वहीं पेंटागन की ओर से दावा किया गया है कि रूस ने 7 दिन में यूक्रेन में 500 से अधिक मिसाइलें दागी हैं. लिहाजा रूस रोजाना 2 दर्जन घातक मिसाइलों को यूक्रेन पर दाग रहा है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।