(India)
यूक्रेन और रूस युद्ध का आज 10वां दिन है. रूस ने बीते गुरुवार को इस देश पर हमला करना शुरू किया था, जिसके बाद से यहां के तमाम खूबसूरत शहर खंडहर में तब्दील हो चुके हैं. रूस ने ये दावा भी किया कि यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की देश छोड़कर पोलैंड भाग गए हैं. जबकि वह इस वक्त राजधानी कीव में हैं. रूस के एक विधायक ने कहा था कि जेलेंस्की देश छोड़ चुके हैं. जिसके बाद यूक्रेन की तरफ से इस दावे को झूठा बताया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबकि, यूक्रेन के पूर्व प्रधानमंत्री अजारोव ने कहा है कि जेलेंस्की कीव में एक सुरक्षित बंकर के भीतर हैं. जो बेहद मजबूत है. इसपर परमाणु हमले का भी असर नहीं होगा. रूस की सरकारी मीडिया के अनुसार, इससे पहले रूसी संसद के स्पीकर व्याचेस्लाव वोलोडिन ने दावा किया था कि जेलेंस्की को यूक्रेन की संसद लवीव तक लाने में असफल रही है. जिसके बाद वो पोलैंड भाग गए. उन्होंने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा था, ‘जेलेंस्की ने यूक्रेन छोड़ दिया है. वरखोवना राडा (यूक्रेन की संसद) के डिप्टियों का कहना है कि लवीव में उन्हें जेलेंस्की नहीं मिले. वह अब पोलैंड में है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।