यूक्रेन पर हमले का 11वां दिन, पुतिन की धमकी- 'यूक्रेन नहीं माना तो नामोनिशान मिटा देंगे'
(India) यूक्रेन और रूस के बीच 24 फरवरी से जंग जारी है। इस युद्ध को दस दिन बीत चुके हैं। आज इस युद्ध का 11वां दिन है। दसवें दिन रूस ने यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान किया था, लेकिन चंद घंटे बाद ही इसे खत्म भी कर दिया। इसके मायने यह हुए कि रूस अब यूक्रेन पर पहले की तरह हवाई और जमीनी हमले करने को तैयार है।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने धमकी दी है कि अगर यूक्रेन नहीं झुका, तो उसका नामोनिशान मिटा देंगे। जवाब में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेलेंस्की ने कहा है कि हम आजादी के लिए लड़ेंगे और किसी के सामने नहीं झुकेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।