(India)
शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1,161 पॉइंट टूटकर 53,172 पर खुला। इसके बाद ये 10.20 बजे 1,708 पॉइंट की गिरावट के साथ 52,625 पर आ गया है। बाजार में बड़ी गिरावट आने से निवेशकों को भारी नुकसान हो रहा है। शुक्रवार को जब बाजार बंद हुआ था तो BSE पर सूचीबद्ध कंपनियों का पूंजीकरण 2,46,79,421 करोड़ रुपए था। वहीं, सोमवार को बाजार खुलते ही सूचीबद्ध कंपनियों का पूंजीकरण घटकर करीब 2,40,78,200 करोड़ रह गया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।