यूपी चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के नतीजों पर बोले सीएम गहलोत,कभी नहीं हो सकता कांग्रेस मुक्त भारत
(India)
जयपुर एयरपोर्ट पर आज मुख्यमंत्री गहलोत ने मीडिया से बातचीत में देश-प्रदेश की सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी जन्मदिन की बधाई दी। उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर सीएम गहलोत ने कहा कि आज आमजन को धर्म और जाति में बांटा जा रहा है। ये लोग कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं, लेकिन यह कभी नहीं हो सकता. क्योंकि कांग्रेस देश के जन-जन के अंदर बसी हुई है। उन्होंने इस मौके पर दूसरे राज्यों के प्रत्याशियों की राजस्थान में बाड़ेबंदी की चर्चाओं को भी खारिज किया.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।