देश को दिया विकास का विजन,वित्तपोषण और आकांक्षात्मक अर्थव्यवस्था पर वेबिनार
(India)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 'वित्तपोषण और आकांक्षात्मक अर्थव्यवस्था' विषय पर बजट के बाद के वेबिनार को संबोधित किया.इस दौरान उन्होंने कहा कि गौरव की बात है कि भारत की वित्त मंत्री भी एक महिला हैं जिन्होंने इस बार देश को बहुत प्रगतिशील बजट दिया है.पीएम मोदी ने कहा कि आज देश आत्मनिर्भर भारत अभियान चला रहा है.हमारे देश की निर्भरता दूसरे देशों पर कम से कम हो, इससे जुड़े प्रोजेक्ट की फाइनेंसिंग के कैसे विभिन्न मॉडल बनाए जा सकते हैं, इस बारे में मंथन आवश्यक है.प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट में सरकार ने तेज ग्रोथ के मोमेंटम को जारी रखने के लिए अनेक कदम उठाए हैं.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।