जम्मू कश्मीर के उधमपुर में विस्फोट,धमाके में एक की मौत,13 घायल,जांच में जुटी पुलिस की टीम
(India)

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के स्लाठिया चौक पर बलास्ट में सात लोग घायल हो गए हैं..... उधमपुर के एसएसपी विनोद कुमार दलबदल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं.... मामले की जांच की जा रही है...
जानकारी के मुताबिक ब्‍लास्‍ट की जानकारी मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच चुकी है.मामले की जांच की जा रही है. घटना के बारे में एडीजी जम्‍मू मुकेश सिंह ने जानकारी दी है कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि ये IED ब्लास्ट है. उन्‍होंने बताया कि IED से किया गया विस्‍फोट काफी हल्‍का था इसीलिए इसकी चपेट में बहुत छोटा सा दायरा ही आया है. ब्‍लास्‍ट के समय जो लोग उस जगह पर मौजूद थे उन्‍हें ही नुकसान हुआ है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।