पीएम नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री मार्क रूट से यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध से उपजी परिस्थितियों पर चर्चा की....दोनों ने युद्ध की वजह से यूक्रेन में पैदा हुए मानवीय संकट पर अपनी चिंताएं भी साझा कीं....मोदी ने एक बार फिर दोनों देशों से संघर्ष का अंत करने और वार्ता और कूटनीति के रास्ते पर लौटने की भारत की अपील दोहराई.....इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इस मसले का जल्द ही कोई हल निकलेगा..... मोदी ने यु्द्ध क्षेत्र से भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे अभियान की प्रगति से रूट को अवगत कराया...... साथ ही उन्होंने वहां की प्रभावित जनता के लिए भारत की ओर से दवा सहित अन्य आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाए जाने के बारे में भी जानकारी दी.... इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने रूट को भारत आने का निमंत्रण भी दिया
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।