देश में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना में आ रहे रूझानों में चार राज्यों में बीजेपी को बहुमत मिल रहा है....वहीं, दिल्ली बीजेपी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं जोश में दिखाई दिया...और कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं.उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की हो रही मतगणना के रूझानों में बीजेपी को बहुमत मिल रहा है...वहीं, देहरादून बीजेपी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गले मिल कर एक दूसरे को बधाई दी.आध्यात्म नगरी काशी में आठ दिन पहले ही होली खेली जा रही है। गुरुवार को विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना चल रही है। रुझानों के आधार पर भारतीय जनता पार्टी लगभग अधिकतर सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। यही कारण है कि काशी में भगवा होली शुरू हो गई है। वहीं भाजपा कार्यकर्ता जश्न में डूबने लगे हैं। हालांकि शहर दक्षिणी में सपा व भाजपा प्रत्याशी में कांटे की टक्कर चल रही है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।