(India)
यूपी में ऐतिहासिक आंकड़ों के साथ बीजेपी वापसी करती हुई नजर आ रही है. ऐसे में लखनऊ में बीजेपी के कार्यालय में योगी आदित्यनाथ पहुंचे..... जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी..... योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में चार राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है..... उन्होंने कहा कि मैं इस अवसर पर पीएम मोदी, जेपी नड्डा के साथ साथ बीजेपी के सभी नेताओं को धन्यवाद कहता हूं.... उन्होंने कहा कि यूपी में देश की सबसे बड़ी आबादी है. इसलिए यहां पर देश और दुनिया की निगाहें लगी हुई थीं..... ऐसे में निषाद पार्टी और अपना दल (S) के साथ हमने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है..उत्तर प्रदेश में बीजेपी की जीत का जश्न शुरू हो गया है। कार्यकर्ता चुनाव के नतीजों के रुझान से उत्साहित हैं। फिलहाल वोटों की गिनती जारी है। बीजेपी की दो तिहाई सीटों पर बढ़त बरकरार है। जिससे उत्साहित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राजधानी पटना की सड़कों पर बुलडोजर यात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने वीरचंद पटेल स्थित बीजेपी दफ्तर के बाहर जमकर जश्न मनाया। इसके अलावा झारखंड की राजधानी रांची में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर ही विजय जुलूस निकाला।'उत्तर प्रदेश में बुलडोजर सरकार'
पटना में जीत का जश्न मनाते हुए कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर एक फ्लेक्स लगाया जिस पर लिखा था "उत्तर प्रदेश में बुलडोजर सरकार "। दरअसल यह खुशी जीत के साथ साथ उस रिकॉर्ड की भी थी जो बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में बनाया है। पिछले करीब ढाई दशक से उत्तर प्रदेश में हर 5 साल पर सरकार बदल जाती थी। लेकिन यह पहली बार हो रहा है जब लगातार दूसरी बार एक ही पार्टी फिर से सूबे की कमान संभालेगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।