भाजपा की बंपर जीत पर प्रशांत किशोर का हमला,कहां- pm modi की रणनीति
(India)


उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में भाजपा की सत्ता में वापसी होने पर भगवा दल में जश्न मन रहा है। इस बीच राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी इन नतीजों पर टिप्पणी की है। प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को कहा कि भारत के लिए लड़ाई तो 2024 में होगी और यह किसी राज्य में नहीं लड़ी जाएगी। प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया, 'भारत के लिए जंग 2024 में लड़ी जाएगी और उसका फैसला भी तभी होगा। यह किसी राज्य में नहीं होगी, यह साहेब अच्छी तरह से जानते हैं। इसीलिए वह राज्यों के चुनावों को लेकर माहौल बनाने में जुटे हैं ताकि विपक्ष पर मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल की जा सके। इस गलत नैरेटिव के चक्कर में न फंसें।'

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।