जम्मू कश्मीरः आतंकियों के निशाने पर फिर आम नागरिक, सरपंच की गोली मारकर हत्या
(India) जम्मू कश्मीर के आतंकियों ने एक बार फिर आम नागिरकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। जानकारी मिली है कि कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने सरपंच को गोली मार दी। इलाज के दौरान सरपंच ने दम तोड़ दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले के औडोरा इलाके में आतंकवादियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। सरपंच ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। उधर, सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आतंकियों की दबिश शुरू कर दी है।

:- पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़
उधर, जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की सूचना है। जानकारी मिली है कि पुलवामा के चेवाकलां इलाके में दोनों पक्षों में मुठभेड़ हुई है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने आतंकियों की घेराबंदी शुरू कर दी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।