दोनों लड़कियों में एक की बारात स्योहारा क्षेत्र एवं दूसरी की कांठ क्षेत्र से आई थी। बारात के स्वागत आदि के बाद खाने का कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें किसी बात को लेकर दो पक्ष आपस मे भिड़ गए। इसमें दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे और कुर्सियां चली। बताते हैं कि खाने में नमक कम होने के चलते किसी बाराती ने टोक दिया था। इसके बाद विवाद बढ़ गया। घटना में कुछ लोगों के चोटिल होने की भी सूचना है।
इसी दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हुआ। बताया जाता है कि पूरे मामले के बाद स्योहारा क्षेत्र से आई बारात तो निकाह के बाद विदा हो गई
मामले की शिकायत पुलिस से नही की गई है। प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र वर्मा ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नही मिली है। वायरल हुए वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जांच की जा रही है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।