यूपी में नई सरकार गठन की कवायद शुरू,मुख्यमंत्री योगी ने दिया इस्तीफा
(India)


उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव में प्रचंड बहुमत प्राप्त करने के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है.... सांविधानिक व्यवस्था के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट की अंतिम बैठक कर 17वीं विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव पारित किया और राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया....राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को नई सरकार के गठन तक शासन की व्यवस्था का जिम्मा सौंपा है.उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे घोषित होने के बाद चुनाव आचार संहिता हटा ली गई है..... इसके साथ ही विधान परिषद चुनाव वाले क्षेत्रों को छोड़कर बाकी स्थानों पर आदर्श आचार संहिता निष्प्रभावी हो गई है...... मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश ने इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिए हैं.... चुनावों के ऐलान के बाद बीती 8 जनवरी से प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू थी

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।