UP Election: हार से भड़कीं मायावती, मीडिया को बताया जिम्मेदार
(India)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी हार से सबक सीखने की बात करने वालीं मायावती ने अब मीडिया को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। यही नहीं हार से भड़कीं मायावती ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी टीवी चैनलों की डिबेट्स का बायकॉट करेगी। उन्होंने कहा कि बीएसपी का कोई प्रवक्ता अब टीवी चैनलों में किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेगा। बीएसपी सुप्रीमो ने ट्वीट कर अपने फैसले की जानकारी दी है। यही नहीं मायावती का कहना है कि मीडिया ने अपने आकाओं के निर्देश पर जातिवादी रवैया दिखा और बीएसपी के मूवमेंट को नुकसान पहुंचाने का काम किया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।