पश्चिमी देशों के प्रतिबंध से बौखलाया रूस,इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को तबाह करने की दी धमकी
(India)

रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 17वां दिन है रूसी सेना ने यूक्रेन की मेलिटोपोल सिटी के मेयर इवान फेडोरोव का अपहरण कर लिया...... ये जानकारी यूक्रेन की संसद के ट्वीटर एकाउंट पर दी गई है....... इवान ने रूसी सेना को सहयोग करने से मना कर दिया था......यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- ये आईएस के आतंकियों जैसी हरकत है.... इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चेतावनी दी- अगर रूस ने यूक्रेन में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया तो वो इसकी गंभीर कीमत चुकाएगा..... उन्होंने कहा कि अगर नाटो और रूस में सीधी लड़ाई हुई तो तीसरे विश्व युद्ध शुरू हो जाएगा,17 दिन से रूस और यूक्रेन जंग लड़ रहे हैं.... लेकिन अभी तक किसी तरह की शांति के आसार नजर नहीं आ रहे हैं...... अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है..... उन्होंने कहा है कि पुतिन जीत नहीं पाएंगे..... साथ ही उन्होंने रूस की घेराबंदी के लिए 12 हजार फौजियों को भेजा है.... अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हम नाटो के हर क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे..... साथ ही उन्होंने यूक्रेन में तीसरा विश्व युद्ध नहीं लड़ने पर भी जोर दिया..... बता दें कि बाइडेन ने रूस के बॉर्डर से सटे लातविया, एस्टोनिया, लिथुआनिया और रोमानिया में सेना भेज दी है..... बाइडेन ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उस युद्ध में जीत नहीं पाएंगे, जो उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ छेड़ा है

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।