दिल्ली में योगी के दौरे का दूसरा दिन,राष्ट्रपति कोविंद, नितिन गड़करी समेत दिग्गजों से की मुलाकात
(India)
यूपी में दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे योगी आदित्यनाथ का दिल्ली दौरा जारी है। उनके दौरे का दूसरा दिन है। 13 मार्च को वह पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा सहित अनेक दिग्गजों से मिल चुके हैं। सोमवार यानी की आज भी योगी आदित्यनाथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय मंत्री नीतिन गड़करी समेत दिग्गजों से भेंट कर रहे है। सूत्रों के मुताबिक उनकी यूपी के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी मिलने का कार्यक्रम है। कहा जा रहा है नई कैबिनेट में 2024 का अक्स भी दिखेगा। जातीय के साथ क्षेत्रीय समीकरणों को भी साधा जाएगा। इस दौरान चुनाव में छुट्टा जानवरों की परेशानी का विकल्प और गन्ना किसानों को 14 दिन के भीतर भुगतान करने जैसे बड़े मुद्दों को प्राथमिकता में ध्यान दिया जाएगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।