रूस-यूक्रेन जंग को आज 19 दिन हो गए हैं। अब यूक्रेन के पश्चिमी इलाके में भी लड़ाई तेज हो गई है, जो अब तक सेफ हैवन बना हुआ था। रूसी सेना ने नाटो के सदस्य देश पोलैंड के बॉर्डर से महज 12 मील दूर यावोरिव में एक मिलिट्री ट्रेनिंग बेस पर क्रूज मिसाइलें दागकर 35 लोगों को मार दिया, जबकि 134 घायल हैं। रूस ने हमले में 180 विदेशी लड़ाकों को मारने का दावा किया है। उधर, सदर्न पोर्ट सिटी माएकोलेव में भी रूसी एयर स्ट्राइक में 9 आम नागरिकों के मरने और दर्जन भर से ज्यादा के घायल होने का दावा रीजनल गवर्नर ने किया है। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक यूक्रेन और रूस के अधिकारी आज फिर से शांति वार्ता करने जा रहे हैं। यह बातचीत वीडियो कॉल के जरिए होगी। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नाटो से अपील की है कि वह यूक्रेन को नो-फ्लाई जोन घोषित करे। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि यह कुछ समय पहले की बात है जब रूस ने नाटो सदस्यों के क्षेत्र पर हमला किया था,,, तो मैंने नाटो को चेतावनी दी थी कि बिना निवारक प्रतिबंधों के रूस युद्ध शुरू कर देगा और मॉस्को नॉर्ड स्ट्रीम-2 को हथियार के रूप में इस्तेमाल करेगा। आगे कहा कि मैं दोहराता हूं कि यदि आप हमारे यहां नो-फ्लाई जोन घोषित नहीं करते हैं तो रूसी मिसाइलें आपके क्षेत्र में, नाटो क्षेत्र पर, नाटो नागरिकों के घरों पर गिरेंगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।