संसद में बजट सत्र का दूसरा चरण शुरु,30 दिन की छुट्‌टी के बाद फिर शुरू हुई दोनों सदनों की कार्यवाही
(India)
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से दोनों सदनों में फिर शुरू हुआ। 11 फरवरी को खत्म हुए पहले चरण के बाद शुरू हुए दूसरे चरण में राज्यसभा को पहले से निर्धारित समय के मुकाबले 19 घंटे ज्यादा का समय मिलेगा। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी। जबकि बजट सत्र के पहले चरण में सदन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही चली थी। यानी अब रोज दो घंटे ज्यादा काम होगा। राज्यसभा को सत्र के दूसरे चरण में अब सरकार को विधायी कार्यों को करने और सार्वजनिक महत्व के मुद्दों को उठाने के लिए 64 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा। सदन में गैर-सरकारी सदस्यों के काम के लिए 4 दिन का समय होगा। इस बार भी प्रश्नकाल सिर्फ एक घंटे का ही रखा गया है, लेकिन शून्यकाल का समय एक घंटे किया गया है, जबकि पहले चरण में शून्यकाल सिर्फ आधा घंटे का था।संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही शुरू हो गई है। बजट सत्र का दूसरा चरण 8 अप्रैल तक चलेगा। विपक्षी दल बजट सत्र के दौरान केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में है। विपक्षी दल कई मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे। वहीं लोकसभा में भाजपा सांसदों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।