यूपी में फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ टैक्स फ्री ,सीएम योगी ने दिए टैक्स फ्री करने के आदेश,भारत-तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा विभाग) ने लिखा था पत्र
भाजपा नेता नीरज सिंह ने भी लिखा था सीएम योगी को पत्र
इस फिल्म को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का पूरा समर्थन मिल रहा है. बीजेपी शासित राज्यों गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक और मध्य प्रदेश और गोवा में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री कर दिया गया है. इनके साथ ही त्रिपुरा और उत्तराखंड में टैक्स फ्री कर दिया गया है. वहीं, राजस्थान में बीजेपी के साथ कांग्रेस विधायक भी फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग कर रहे हैं. इसी दौरान फिल्म की कमाई में 3 दिन में 325% का उछाल देखने को मिला है. फिल्म की स्क्रीन्स को भी 600 से बढ़ाकर 2000 कर दिया गया है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।