TMC में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा,पार्टी बदलते ही ममता बनर्जी को बताया 'बंगाल की बाघिन'
(India)



सिन्हा ने लिखा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी अपनी ‘बंगाल टाइग्रेस’ ममता बनर्जी जी के आमंत्रण पर मैंने टीएमसी की सदस्यता ले ली है. उनका नेतृत्त्व जांचा-परखा और सफल है. अब मैं एक महान महिला के प्रभावशाली नेतृत्त्व में संघर्ष करूंगा, जो सही मायने में आम जनता की नेता हैं.’ बताते चलें कि फिल्मों से राजनीति में आए शत्रुघ्न सिन्हा बिहार की पटना लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं. लेकिन 2014 में नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के हाथ में भाजपा की कमान आने के बाद उनकी वे खुलकर आलोचना भी करते रहे. इसके बाद भाजपा ने उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान टिकट नहीं दिया. इससे नाराज होकर उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।