वंशवाद की राजनीति पर पीएम का प्रहार,बीजेपी संसदीय दल की बैठक में कहा-मेरी वजह से आपके बच्चों का टिकट कटा
(India)

भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल की बैठक हुई... बैठक में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंबेडकर भवन पहुंचे... बैठक की शुरुआत में विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली चार राज्यों में भारी जीत के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का पार्टी सदस्यों ने माला पहनाकर सम्मानित किया... वहीं पार्टी के बड़े और दिग्गज नेता भी इस बैठक में शामिल हुए हैं.... जिसमें गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संसदीय दल की बैठक में भाग लिया है.... इसके अलावा केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, प्रह्लाद सिंह पटेल और भूपेंद्र यादव और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन और अन्य नेता भाजपा संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए.. बैठक में पीएम ने कहा कि अगर किसी का टिकट काटा गया तो ये मेरी जिम्मेदारी है.... इसके अलवा पीएम मोदी ने यूक्रेन से निकासी पर भी जानकारी दी..... उन्होंने सांसदों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि पार्टी में पारिवारिक राजनीति की अनुमति नहीं दी जाएगी, अन्य पार्टियों में वंशवाद की राजनीति लड़ी जाती होगी यहां नहीं

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।