रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान में गलती से जाकर गिरने वाली भारतीय मिसाइल पर सदन में प्रतिक्रिया दी है..... उन्होंने सदन में कहा कि अनजाने में हुई ये घटना खेदजनक है, हमारा मिसाइल सिस्टम अत्यंत सुरक्षित और भरोसेमंद है.... राजनाथ सिंह ने कहा कि ये घटना इंस्ट्रक्शन के दौरान अनजाने में हुई मिसाइल रिलीज़ से संबंधित है..... मिसाइल यूनिट के रुटीन मेंटिनेंस और इंस्ट्रकशन के दौरान, शाम करीब 7 बजे एक मिसाइल रिलीज़ हो गई, जो पाकिस्तान के क्षेत्र में जाकर गिरी.... ये घटना खेदजनक है, लेकिन ये राहत की बात है कि इस घटना से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है.... उन्होंने कहा कि सरकार ने इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया है और इसकी उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं.... कथित दुर्घटना का सटीक कारण जांच के बाद ही पता चल पाएगा....
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।