मिसाइल हादसा:9 मार्च को भारत पर जवाबी हमला करने वाला था पाकिस्तान, हॉटलाइन का इस्तेमाल ही नहीं किया गया
(DELHI, DELHI) 9 मार्च को भारत की एक अनआर्म्ड मिसाइल गलती से चली और पाकिस्तान में 124 किलोमीटर अंदर जाकर मियां चन्नू इलाके में गिरी। शुरुआत में पाकिस्तानी फौज ने इसे भारत का हमला माना और जवाबी मिसाइल दागने की तैयारी कर ली थी, लेकिन वक्त रहते उसने इरादा बदल दिया।

इसकी दो वजहें थीं। पहली- इस मिसाइल पर कोई वॉरहेड यानी हथियार नहीं था। दूसरा- पहली नजर में यह लग रहा था कि यह जानबूझकर फायर नहीं की गई। खास बात यह है कि इस तरह के हालात से निपटने के लिए दोनों देशों के पास हॉटलाइन मौजूद है

पाकिस्तान के अफसरों का दावा है कि मिसाइल सिरसा से फायर हुई, जबकि रिपोर्ट में बताया गया है कि यह अम्बाला से दागी गई। माना जा रहा है कि इसमें ह्यूमन और टेक्निकल एरर दोनों शामिल थे। यह गड़बड़ रूटीन चेकिंग सिस्टम के दौरान हुई।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।