क्या होली के दिन बस, मेट्रो चलेंगी? जानें डीटीसी और मेट्रो प्रबंधन का फैसला
(India) होली वाले दिन अगर आप सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था बस या मेट्रो से सफर की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दिल्ली में शुक्रवार को होली वाले दिन दोपहर तक बस और मेट्रो दोनों का परिचालन नहीं होगा

डीटीसी की ओर से इसे लेकर एक बयान जारी किया गया है। बयान के मुताबिक डीटीसी की बस का परिचालन होली वाले दिन दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा।


वहीं मेट्रो का कहना है कि दोपहर तक मेट्रो का परिचालन बंद रहेगा। हालांकि कितने बजे तक सेवा बंद रहेगी, इसपर अंतिम फैसला बुधवार को किया जाएगा। उसके बाद आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी दी जाएगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।