(India)
पंजाब में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. सुरक्षा व्यवस्था के पुख़्ता इंतजाम किए गए हैं. भगवंत मान आज खटकर कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में उनके बेटा और बेटी भी शामिल होंगे. दोनों लोग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अमेरिका से आ रहे हैं. साथ ही भगवंत मान की मां और बहन भी शपथ ग्रहण समारोह की साक्षी बनेंगी.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।