केरल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना केरल के पथानामथिट्टा जिले की बताई जा रही है। 17 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गुरुवार को चर्च के फादर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान सेंट मैरी सीरियन ऑर्थोडॉक्स चर्च से जुड़े पॉन्डसन जॉन के रूप में हुई है
छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा कि जब वह 12 और 13 मार्च को काउंसलिंग के लिए गई तो आरोपी ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने पोक्सो अधिनियम की धारा 3,4,7 और 8 के तहत मामला दर्ज किया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।