पंजाब कैबिनेट की पहली बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा फैसला- 25 हजार सरकारी नौकरियां देगी सरकार
(India) कैबिनेट मीटिंग में 25 हजार सरकारी नौकरियों पर मुहर लगाई गई है. कैबिनेट ने कुल 25,000 सरकारी नौकरियां देने का प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें पंजाब पुलिस विभाग में 10,000 रिक्तियां और अन्य सरकारी विभागों में 15,000 रिक्तियां शामिल हैं.

चुनावी वादों में, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य के सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की स्थिति में सुधार करने, रोजगार के अवसर पैदा करने, 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने का वादा किया था. 18 साल से ऊपर की महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह देने का भी वादा AAP ने किया था. उन्होंने राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार और नशीली दवाओं के खतरे को नियंत्रित करने का भी वादा किया था.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।