राजस्थान विधानसभा में आज पारित होगा 2022-23 का बजट,सीएम गहलोत वित्त विधेयकों पर देंगे जवाब
(India)



वित्त वर्ष 2022-23 के लिए राज्य बजट आज राजस्थान विधानसभा से पारित होगा.....मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शाम 5 बजे वित्त एवं विनियोग विधेयकों पर जवाब देंगे.... इस दौरान मुख्यमंत्री कई नई घोषणाएं भी कर सकते हैं.राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधानसभा में आज गुरुवार को बजट का जवाब देंगे। सीएम गहलोत ने 23 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया था। बजट भाषण पर वाद-विवाद के बाद सीएम आज सदन में रिप्लाई देंगे। सीएम गहलोत विधानसभा में बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। इनमें प्रदेश में नए जिलों की घोषणा भी संभव है। सीएम ने बजट में विधायकों की सिफारिश पर नए उपखंड और नई तहसील बनाने की घोषणा की थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।