केवल 15 दिन के अंतर में लगेंगे साल के दो बड़े ग्रहण, इन राशि वालों को मिलेगी आशातीत सफलता
(India) ग्रहण की घटना का ज्योतिषीय व वैज्ञानिक महत्व है। धार्मिक दृष्टि से ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है। इस साल कुल 4 ग्रहण लगने हैं। जिनमें से 2 सूर्य ग्रहण व दो चंद्रग्रहण शामिल हैं। हिंदू धर्म में सूर्य व चंद्र ग्रहण दोनों का बराबर महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 30 अप्रैल 2022 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। वहीं, सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। इन दोनों ग्रहण का मानव जीवन पर सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जानें साल 2022 में लगने वाले साल के पहले सूर्य ग्रहण का किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव-



1. मेष- ज्योतिष शास्त्र के अ्नुसार, साल का पहला सूर्यग्रहण आपकी राशि में ही लगेगा। 15 दिन के अंतर में लगने वाले दोनों ग्रहण का आप पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। आपको कार्यस्थल पर तरक्की मिलने केयोग बनेंगे। व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। इस दौरान आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत अच्छा विचार हो सकता है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।