बुजुर्ग महिला ने जीत ली कोरोना संग साल भर लंबी चली जंग, होश में आते ही बोली- 'मुझे भूख लगी है'
(India) जाको राखे साइयां मार सके न कोय' इस कहावत को 65 वर्षीय उषा गुलाटी ने सच कर दिखाया है। कोरोना से करीब 1 साल लंबी लड़ाई लड़ने के बाद उषा गुलाटी को आखिरकार जब पिछले साल मई में होश आया तो उन्होंने सबसे पहले अपने 41 वर्षीय बेटे करण से बेहद धीमी आवाज में फुसफुसाते हुए कहा कि 'मुझे भूख लगी है'।

उषा के मुंह से निकले ये शब्द परिवार के लिए एक बड़ी राहत लेकर आए, लेकिन उनके ठीक होने की राह अभी भी लंबी थी। संक्रमण की चपेट में आने के 11 महीने बाद उषा, जो अब भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर निर्भर हैं, लेकिन अब वह अपने घर के आसपास चलने में सक्षम हैं।

उत्तर प्रदेश के खुर्जा की रहने वाली उषा और उनके पति पिछले साल अप्रैल महीने में कोविड-19 संक्रमित हो गए थे, जिनकी संक्रमण के कारण मौत हो गई थी। लगभग 10 दिनों की बीमारी के बाद, उषा की हालत बिगड़ गई और उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।