दिल्ली-जयपुर हाईवे का सफर हो सकता है महंगा, खेड़की दौला टोल प्लाजा पर टोल टैक्स बढ़ाने की तैयारी
(India) दिल्ली-जयपुर हाईवे (Delhi-Jaipur Highway) समेत सोहना एलिवेटेड रोड से सफर करना एक अप्रैल से महंगा हो सकता है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की एक अप्रैल से खेड़की दौला टोल प्लाजा (Kherki Daula Toll Plaza) पर टोल टैक्स बढ़ाने की तैयारी है। इसके बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को पहले से ज्यादा टोल टैक्स देना पड़ सकता है।

हीं, अप्रैल के पहले सप्ताह में सोहना एलिवेटेड रोड पर घामडोज में नवनिर्मित टोल प्लाजा को भी शुरू करने की पूरी तैयारी है। इसके शुरू होने के बाद सोहना, पलवल, अलवर जाने वालों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी को लेकर एनएचएआई के अधिकारियों को सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से नोटिफिकेशन आने का इंतजार है।

खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर लागू टोल टैक्स की दरों में दस फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है। निजी वाहनों और हल्के वाहनों पर अभी एक तरफ के चक्कर का 65 रुपये टोल टैक्स लगता है। एक अप्रैल से इसे 70 रुपये किए जाने की संभावना है। वहीं भारी वाहनों और मासिक पास की दरों में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। टोल कंपनी को इसके बारे में अवगत करवा दिया गया है। एनएचएआई की और से अभी औपचारिक आदेश नहीं दिए गए हैं। सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से नोटिफिकेशन आने के बाद औपचारिक आदेश जारी किए जाएंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।