पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार दूसरे दिन बढ़े,  आने वाले दिनों में और बढ़ेंगे दाम
(India) पांच राज्यों में चुनाव खत्म होते ही तेल के दाम बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। तेल कंपनियों ने कीमतें लगातार दूसरे दिन बढ़ा दी हैं। आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के रेट महंगे हो गए हैं। बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे और मुंबई में 85 पैसे बढ़ गए। बढ़ोत्तरी के बाद अंडमान और निकोबार के पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल सबसे सस्ता यानी 84.30 रुपए प्रति लीटर और डीजल 78.52 रुपए मिलेगा। महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल 114.80 और डीजल 97.44 रुपए लीटर बिक रहा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।