दरअसल, यह घटना यूक्रेन के पूर्व सांसद इगोर कोविस्की की पत्नी से जुड़ी हुई है। डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व सांसद की पत्नी का नाम एनेस्तेसिया है। इनको यूक्रेन की बॉर्डर पुलिस ने हंगरी बॉर्डर पर रोका तो उनके पास छह सूटकेस में भरे हुए पैसे मिले। पहले तो अधिकारी इन पैसों को गिन नहीं पाए। इस दौरान बॉर्डर पुलिस ने इस महिला को गिरफ्तार कर लिया।
यह खबर जैसे ही अधिकारियों को मिली, वहां हड़कंप मच गया। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह पैसे अमेरिकी डॉलर और यूरो में है। छह सूटकेसों में करीब 28 मिलियन डॉलर और 1.3 मिलियन यूरो कैश मिला है। इंडियन करंसी के मुताबिक, यह रकम करीब 213 करोड़ रुपए है। उधर एनेस्तेसिया फिलहाल हंगरी के कस्टम डिपार्टमेंट की हिरासत में हैं। उनसे कैश के बारे में पूछताछ की जा रही है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।