दरअसल, यह घटना बिहार के भागलपुर जिले की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक झारखंड निवासी एक महिला की शादी भागलपुर निवासी एक शख्स के साथ दस साल पहले हुई थी। हालांकि शादी के छह साल बाद पति की मौत हो गई थी। इसी बीच महिला का दावा है कि उन्होंने अपने पति के छोटे भाई यानी देवर से शादी की थी। महिला ने यह दावा तब किया जब देवर की शादी होने वाली थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला के पति की मौत के बाद महिला अपने बच्चे के साथ झारखंड में ही रहने लगी थी लेकिन इस दौरान उनके देवर से उसका संपर्क बना रहा। महिला का दावा है कि उसने देवर से शादी भी कर ली थी। अब जबकि महिला को अपने देवर की शादी होने की खबर मिली तो वह झारखंड से बिहार पहुंच गई और अपनी कहानी सबको सुनाई।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।